![]()
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम को परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आज शहर के 56 केंद्रों पर 40 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं रेलवे स्टेशन पर 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ पहुंची। जिसके लिए रेलवे ने कानपुर से झांसी रूट पर 2, कानपुर से लखनऊ रूट पर 1 ट्रेन और झांसी से कानपुर रूट पर 3 ट्रेनों का संचालन किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्पेशल ट्रेनों के रैक अभी रिजर्व में खड़े हुए है। उनको भी चलाया जा सकता है। अभ्यर्थियों का आरोप है- रेलवे स्टेशन पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं ट्रेनें लेट होने से अभ्यर्थी परेशान दिखाई दिये। सबसे पहले तस्वीरें देखिए
मुरैना से लखनऊ परीक्षा देने आए मोहित बताते है, हमारा सेंटर लखनऊ गया था। लेकिन लखनऊ से इटावा के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं मिली। जिसके बाद मैं कानपुर आया हूं । करीब दो घंटे से यहां खड़ा हुआ हूँ, लेकिन कोई ट्रेन नहीं है। इससे मैं पहले इटावा और उसके बाद मुरैना पहुंच पाऊंगा। रेलवे को अतिरिक्त ट्रेनें चलानी चाहिए थी। भिंड से कानपुर पेपर देने के लिए आये हुए अभय सिंह बताते है। हम प्लेटफॉर्म पर करीब 4 घंटे से खड़े हुए है, यहां ट्रेनों में बहुत भीड़ है। सरकार को पेपर से पहले स्पेशल ट्रेने चलानी चाहिए थी। यहां रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस समय ट्रेनों की स्थित बहुत ही गंभीर है। प्रदीप कुमार बताते है, हमको लखनऊ जाना है, लेकिन कोई ट्रेन नहीं है, जो ट्रेन जा रही है। उसमें भीड़ बहुत भीड़ है । हम इस समय समझ में नहीं हम घर कैसे पहुंचे। इस समय हम यहां 5 बजे से इंतजार कर रहे है। जो भी ट्रेन आ रही है, उसमें बहुत भीड़ है। यहां कोई व्यवस्था नहीं है। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर आकांशु गोविल ने बताया लखनऊ और झांसी रूट पर कुल 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेन संचालित की जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व में खड़ी हुई रैक को संचालित किया जाएगा। एनाउंसमेंट और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है। सभी प्लेटफार्म पर अतिरिक्त GRP और RPF को तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। रेल यात्री बगैर पैनिक हुए यात्रा करें। अन्य रूटों पर यात्री बढ़ते है तो और भी स्पेशल ट्रेने चलाई जाएगी।
Source link
झांसी- लखनऊ रूट पर 6 एग्जाम स्पेशल ट्रेन रवाना:ट्रेनों के स्टेशनों पर वैकल्पिक स्टॉपेज किये गये, कानपुर में अभ्यर्थी बोले- प्लेटफ़ॉर्म पर पानी तक नहीं