युवक की मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका:देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन के पास मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा


देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को दिन में दस बजे रेलवे पुलिस ने शव की पहचान की। परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सोमवार रात करीब आठ बजे भटनी रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के आगे ढाले से करीब 50 मीटर पहले ट्रैक किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उसे मृत पाया। शुरुआती जांच में यह मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई मौत लग रही थी। मृतक की पहचान मंगलवार सुबह दस बजे आकाश यादव (20) के रूप में हुई। वह गोपालगंज, बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के रहने वाले राम प्रवेश यादव का बेटा था। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने की मामले की जांच सूत्रों के मुताबिक, यह मामला प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी भटनी के थानेदार अजय कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का मामला लगता है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *