![]()
देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट गांव में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में आठ वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोरयाघाट निवासी सलोनी (8) पुत्री टुनटुन गोड़ कक्षा दो की छात्रा थी। शुक्रवार देर शाम आठ बजे वह परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान खेलते-खेलते अचानक घर के सामने सड़क पर पहुंच गई। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे। बच्ची के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सलोनी को तत्काल इलाज के लिए महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रामपुर कारखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Source link
देवरिया में 8 साल की बच्ची को टेंपो ने रौंदा:घर के सामने हादसा, खेलते-खेलते सड़क पर पहुंची