![]()
ललितपुर के तालबेहट कस्बे में शुक्रवार रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे में शुक्रवार रात एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास स्थित जगदीश सेन के मकान की है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अचानक मकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। जब तक गृहस्वामी और आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि गृहस्थी का भारी नुकसान हुआ है।
Source link
ललितपुर में मकान में लगी आग:गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू