![]()
देवरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र में लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने आईटीआई कॉलेज के पास हुआ। परिजन के मुताबिक, कार चालक तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आ गया और बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में किसान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अहिर परसिया गांव निवासी संजय कुमार दुबे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। मृतक के बेटे आशुतोष कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उनके पिता राघवनगर स्थित अपने मामा के घर से बाइक से गांव लौट रहे थे। लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने आईटीआई कॉलेज के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। वह गलत दिशा में आकर बाइक से टकरा गया। हादसे में संजय कुमार दुबे के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल संजय को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज करेगी पुलिस आशुतोष कुमार दुबे ने तहरीर में बताया कि हादसे के समय अहिर परसिया निवासी शुभम कुमार पांडेय, न्यू कॉलोनी निवासी सुवीर प्रताप सिंह समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, इन लोगों ने हादसा अपनी आंखों से देखा। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार की पहचान, हादसे की परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
देवरिया में तेज रफ्तार कार ने किसान को रौंदा:गलत दिशा में आकर बाइक में मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत