तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत:मेरठ में दोनों का जबड़ा फटा, बाइक के परखच्चे उड़े; मौके पर ही तोड़ा दम


मेरठ में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइकसवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। टक्कर के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों दोस्तों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घटना की सूचना दोनों के परिवार को दे गई। सूचना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… यह घटना गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे बहसूमा में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 हुई। मृतकों की पहचान पवन (17) पुत्र विनोद और दीपांशु (18 वर्) पुत्र संजय के रूप में हुई है। ये दोनों दोस्त सैफपुर फिरोजपुर के रहने वाले थे। पवन और दीपांशु आपस में गहरे मित्र थे। ये दोनों गुरुवार शाम को किसी काम के लिए रामराज गए थे। वहां से दोनो बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी बहसूमा में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 पर दशमेश पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों ने मौके पर ही तोड़ा दम हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक युवकों को परिवारो को दे दिया है। सीसीटीवी के मदद से वाहन चालक की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बेटों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *