![]()
गोरखपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा करके टैंकर के साथ आरोपी चालक को पकड़ लिया। यह घटना गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर मोतीराम अड्डा चौराहे के पास शुक्रवार शाम को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने लगा। मोतीराम अड्डा चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टैंकर का पीछा किया। चौकी प्रभारी सौरभ सिंह और उनकी टीम ने चौरी चौरा क्षेत्र में टैंकर को पकड़ लिया। इस दौरान चौरी चौरा थाना पुलिस की टीम भी मौजूद थी। मृतका की पहचान चंद्रावती देवी (45 वर्ष) पत्नी देवेंद्र शर्मा, निवासी ग्राम असनहर, थाना गौरी बाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ शहर से खरीदारी कर घर लौट रही थीं। उसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि यह घटना शाम 4:30 बजे हुई थी। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है।
Source link
तेज रफ्तार टैंकर ने महिला को मारी टक्कर, मौत:गोरखपुर में बाजार से खरीददारी करके लौट रही थी, पुलिस ने वाहन जब्त किया