डिप्टी CM ने सपा, कांग्रेस को घेरा:कानपुर में बोले- महिला आरक्षण बिल की उम्मीद पर डाका डाला, महिलाओं के रास्ते पर खड्डा खोदा


कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को सपा और कांग्रेस ने पारित होने से रोका है। दोनों ही पार्टियों ने महिलाओं की उम्मीदों पर डाका डालने का काम किया है। देश की महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। सपा, कांग्रेस ने बाधा डालने का काम किया
डिप्टी सीएम ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम के जरिए देश की महिलाओं को आजादी के बाद उनका अधिकार मिलने जा रहा था, लेकिन सपा और कांग्रेस ने इसे रोकने का काम किया। जब देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को आरक्षण देने और उन्हें देश की सबसे बड़ी पंचायत में उनका हक दिलाने की बात रख रहे थे, तब सपा और कांग्रेस ने उस रास्ते में बाधा डालने का काम किया। सदन में लिखित देने को तैयार हुए
उन्होंने कहा कि बीजेपी की ओर से गृहमंत्री ने सदन में कहा था कि हम लिखित रूप में देने को तैयार हैं, लेकिन सपा मुखिया इसके लिए तैयार नहीं हुए। जबकि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यदि आप श्रेय लेना चाहें तो ले लीजिए, फिर भी सपा नहीं मानी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं का यह हक नहीं है कि वे अपनी बात सदन में रख सकें। डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है, हालांकि प्रशासन लगातार कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रहा है।
शहर के दक्षिण क्षेत्र में यमुना साहित्यिक मंच के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कवियों के इस सम्मान समारोह में कई कवियों को सम्मानित किया गया। बृजेश पाठक ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *