Youth Loses 1.78 Lakhs, Case Filed

शाहनवाज खान | हरदोई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मौजमपुर में एक युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। केवाईसी अपडेट करने के बहाने आए एक फोन कॉल के बाद उसके बैंक खाते से 1.78 लाख रुपये निकाल लिए गए। मौजमपुर निवासी पीड़ित शादाब खान ने इस संबंध में थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया

शादाब खान ने बताया कि उनका खाता शहर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिनेमा चौराहा में है। उनके खाते में 1,82,500 रुपये जमा थे। 17 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक कर्मी बताया।आरोपी ने शादाब से केवाईसी से संबंधित जानकारी मांगी। शादाब ने अपने खाते से जुड़ी जानकारी आरोपी के साथ साझा कर दी। फोन रखने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।

इसके बाद उनके खाते से 5004 रुपये, 25000 रुपये, 4964 रुपये, 4965 रुपये, 24500 रुपये, 3014 रुपये, 1000 रुपये और 9850 रुपये के अलग-अलग कुल नौ मैसेज आए। इन सभी लेनदेन के माध्यम से उनके खाते से कुल 1,78,297 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शनिवार देर रात ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *