ट्रांसफार्मर केबल बॉक्स के पीछे फंसा मिला युवक का शव:फूल चुका था शरीर, बदबू आने पर लोगों ने बुलाई पुलिस


फर्रुखाबाद में शनिवार शाम करीब 7 बजे सब्जी मंडी के पास ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स के पीछे एक युवक का शव फंसा मिला। शव से तेज बदबू आ रही थी और शरीर फूल चुका था। बिजली विभाग की मदद से बिजली सप्लाई बंद कराकर शव को बाहर निकाला गया। सूचना पर कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामला कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट का है। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना पांचाल घाट चौराहे से सब्जी मंडी की ओर जाने वाले रास्ते के पास ट्रांसफार्मर लगा है। इसके पास ही केबल बॉक्स है। शनिवार शाम आसपास के लोगों को बॉक्स के पास से तेज बदबू आई। इस पर उन्होंने पांचाल घाट चौकी प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर जांच की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के लाइनमैन को बुलाया गया। सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद केबल बॉक्स की जांच की गई तो उसके पीछे एक युवक का शव फंसा मिला। बॉक्स झुकाकर शव निकाला गया शव केबल बॉक्स के पीछे फंसा होने के कारण उसे सीधे बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद बॉक्स को खोला गया और आगे की ओर झुकाया गया। इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शव फूल चुका था और उससे बदबू आ रही थी। शरीर पर झुलसे होने के निशान भी बताए गए हैं। एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा शव मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि शव एक-दो दिन पुराना हो सकता है। कुछ लोगों ने युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की भी चर्चा की, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। युवक की पहचान भी नहीं हो सकी है। मोर्चरी में रखवाया शव कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। शव एक-दो दिन पुराना लग रहा है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *