झांसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कराई FIR:बोले- 50 लाख की रंगदारी न देने पर महिला संग AI वीडियो बनाकर वायरल किया


झांसी में महिला के साथ वीडियो-फोटो वायरल होने के बाद बरुआसागर के भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक ने FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। नहीं देने पर एआई से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। बरुआसागर पुलिस ने पालर गांव निवासी अमित कुमार कोंतु, नीरज राय और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदार के जरिए रंगदारी मांगी थी बरुआसागर के बालाजी कॉलोनी निवासी रूपेश नायक ने पुलिस को बताया- मैं भाजपा का बरुआसागर मंडल का अध्यक्ष हूं। मैंने पालर गांव निवासी अमित कुमार कोंतू और बरुआसागर के इंद्रवरनगर निवासी नीरज राय की शिकायतें की थी। इस वजह से दोनों कई सालों से परेशान कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिछले दो साल से धमकियां दे रहे हैं। पूर्व में भी अमित व अन्य के खिलाफ बरुआसागर थाने में केस दर्ज कराया था। 15 जून को दोनों अपने दोस्त निखिल नायक के फोन से मेरे रिश्तेदार कुलदीप नायक को फोन लगाया। 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर रेप या रेप के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जब उसने मांग नहीं मांगी तो दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करा दी। इसमें जनप्रतिनिधियों के चेहरे भी दिखाए गए हैं। मेरी महिला के साथ फोटो और वीडियो बनाकर एआई के मध्यम से बनाई गई है। रूपेश की तहरीर पर पुलिस ने अमित, नीरज समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *