झांसी में ट्रेन से गिरने से इकलौते बेटे की मौत:मामा के घर से लौट रहा था, आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई


झांसी में सोमवार को ट्रेन से गिरने की वजह से इकलौते बेटे की मौत हो गई। वह मामा के घर से लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन से गिरने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के पास आधार कार्ड मिला। जिसके जरिए घरवालों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर हुआ है। दुकान चलाता था युवक मृतक का नाम सुपेंद्र जैन उर्फ राहुल (34) पुत्र सुभाष जैन था। वह बरुआसागर के जैन मंदिर रोड पर रहता था। राहुल बरुआसागर में पारस मोबाइल सेंटर के नाम से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। रविवार को सुपेंद्र अपने मामा के घर गया था। आज सुबह वह टेहरका रेलवे स्टेशन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सवार हुआ। बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से गिर गया। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुपेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। सुपेंद्र के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। सुपेंद्र अपनी मां रेखा जैन के साथ रहता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां रेखा का रो रोकर बुरा हाल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *