![]()
झांसी में सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग की लाश मिली है। वह पास की एक फूलों की दुकान पर काम करता था और वहीं सोता था। लाश मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। शादी नहीं हुई थी मृतक का नाम मोहन अहिरवार (60) पुत्र भग्गू अहिरवार था। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में रहता था। मृतक के भांजे रामकुमार ने बताया कि मामा मोहन 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। मामा घर बेच चुके थे। उनके छोटे भाई पप्पू की दस साल पहले मौत हो गई थी। बड़े भाई मुन्ना दतिया में रहते हैं। मामा मोहन सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे फूलों की दुकान पर काम करते थे और वहीं सो जाते थे। आज मामा की ओवरब्रिज के नीचे लाश मिली है। सूचना मिलने पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। तब पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर बड़ा भाई मुन्ना भी झांसी पहुंच गए।
Source link
झांसी में ओवरब्रिज के नीचे बुजुुर्ग की लाश मिली:फूलों की दुकान पर काम करता था, घर बेच चुके थे, शादी नहीं हुई थी