![]()
सोनभद्र में सावन के अंतिम सोमवार को घोरावल क्षेत्र स्थित शिवद्वार में उमामहेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए डाक बम कांवड़ियों का जत्था रवाना हो गया। कांवड़िए विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से पवित्र जल लेकर करीब 70 किलोमीटर की दूरी बिना रुके तय करेंगे। सोमवार सुबह शिवद्वार पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। डाक बम कांवड़ यात्रा को कठिन यात्राओं में माना जाता है। कांवड़िए सफेद पोशाक पहनकर और सीटी बजाते हुए लगातार दौड़ते हुए बाबा धाम की ओर बढ़ते हैं। बारिश और रास्ते की अन्य चुनौतियों के बावजूद यात्रा पूरी करने का संकल्प लेकर कांवड़िए आगे बढ़ते हैं। रॉबर्ट्सगंज पहुंचने पर हुआ स्वागत रामसरोवर तालाब से जल लेकर देर शाम रॉबर्ट्सगंज नगर पहुंचे डाक बम कांवड़ियों का समाजसेवियों ने जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह उनके लिए सेवा और जलपान की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोग भी यात्रा मार्ग पर सक्रिय हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस और स्वास्थ्य टीम तैनात कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस लगातार मार्ग पर गश्त कर रही है। पुलिस-प्रशासन ने रास्ते में किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की है। शिवद्वार पहुंचते ही करेंगे जलाभिषेक घोरावल के शिवद्वार स्थित उमामहेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद डाक बम कांवड़िए तत्काल जलाभिषेक करेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से डाक बम कांवड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन और जलाभिषेक का अवसर दिया जाता है। सावन के अंतिम सोमवार पर पूरी होने वाली इस यात्रा में कांवड़िए बिना रुके दौड़ते हुए करीब 70 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।
Source link
70 किमी की डाक कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़िए:विजयगढ़ दुर्ग से जल लेकर शिवद्वार में करेंगे जलाभिषेक