जेल पहुंचने के बाद खामोश दिखी BSA शालिनी:गोरखपुर में शिक्षक कृष्णमोहन सुसाइड केस में 4 महीने से फरार थी


गोरखपुर में शिक्षक कृष्णमोहन सिंह सुसाइड केस में नामजद BSA शालिनी श्रीवास्तव को जेल भेज दिया गया। महिला बैरक में पहुंचने के बाद वह पूरी तरह खामोश नजर आई। चुपचाप किनारे जाकर बैठ गई। पुलिस के मुताबिक अन्य बंदियों ने उससे बातचीत करने की कोशिश भी की लेकिन शालिनी ने किसी से बात नहीं किया। हालांकि खाना मिलने के कुछ देर बाद खा लिया था। जेल प्रशासन उसकी हर हकरत पर खास नजर बनाए हुए है। वह चार महीने से फरार चल रही थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। इस मामले लिपिक अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। जानिए पूरा मामला…
शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सुसाइड केस में आरोपी देवरिया BSA शालिनी श्रीवास्तव पिछले 4 महीने से फरार चल रह रही थी। उस पर मृतक कृष्ण मोहन और अन्य 2 शिक्षकों से रिश्वत लेने, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पुलिस को दी गई तहरीर में कृष्ण मोहन की पत्नी ने बताया कि BSA शालिनी और लिपिक संजीव सिंह ने 16- 16 लाख रुपए लेने के बाद और रुपयों का डिमांड कर रहे थे। मना करने पर तीनों शिक्षकों को ऑफिस बुलाकर बेज्जती की। चार पन्नों की सुसाइड नोट में दो नाम का जिक्र किया
कृष्ण मोहन यह अपमान बर्दाश्त नहीं कर सका और घर आकर 21 फरवरी की रात चार पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो जारी कर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार उस नोट में कृष्ण मोहन ने BSA और लिपिक के नामों का वर्णन किया था। FIR दर्ज होने के बाद से ही पुलिस दोनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। लगभग 4 महीने बाद BSA शालिनी को मंगलवार को गुलरिहा पुलिस ने दिल्ली से अरेस्ट कर लिया। सर्विलांस टीम की मदद से उसकी लोकेशन मिली। हालांकि लिपिक अभी भी फरार है। ट्रांजिट रिमांड पर भेजी गई
पुलिस ने शालिनी को बुधवार की सुबह ट्रांजिट रिमांड पर लिया। फिर कोर्ट में पेश कर जिला जेल में बंद कर दिया। जेल सूत्रों के अनुसार महिला बैरक में पहुंचने के बाद शालिनी काफी तनाव में दिखी। देर रात तक वह चुपचाप बैठी रहीं और किसी से बातचीत नहीं की। अन्य बंदियों ने बातचीत का प्रयास भी किया, लेकिन उन्होंने कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं दी। जेल मैनुअल के अनुसार उनकी प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। जेल में मिलने पहुंचे पति और देवर, भावुक हुए
गुरुवार को शालिनी श्रीवास्तव के पति सौरभ कुमार सिन्हा और देवर जिला कारागार पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कपड़े और रोज की उपयोग का कुछ सामान भी उपलब्ध कराया गया। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के समय परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए शालिनी श्रीवास्तव की निगरानी की जा रही है और उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *