14 दिन बाद खुले संगम के लेटे-हनुमान मंदिर के कपाट:गंगा मां ने कराया था स्नान, भव्य श्रृंगार और पूजा-अर्चना के बाद खुला मंदिर


प्रयागराज के संगम स्थित श्री लेटे हनुमान मंदिर के कपाट शनिवार शाम 14 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पिछले 14 दिनों से मंदिर के गर्भगृह में पानी भरा हुआ था। इस दौरान श्री लेटे हनुमान जी गर्भगृह में शयन अवस्था में रहे। पानी घटने के बाद शनिवार को गर्भगृह की सफाई कराई गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन, भव्य श्रृंगार और आरती के साथ मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। देखें तस्वीरें…. 14 दिन तक गर्भगृह में रहा गंगा का पानी मान्यता है कि जब गंगा का जल श्री लेटे हनुमान जी के गर्भगृह तक पहुंचता है तो गंगा मां स्वयं हनुमान जी को स्नान कराती हैं। इस बार भी गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदिर के गर्भगृह में पानी भर गया था। करीब 14 दिनों तक गर्भगृह में पानी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन बंद रहे। पानी घटने के बाद हुई सफाई और पूजा शनिवार को जलस्तर कम होने के बाद मंदिर के गर्भगृह से पानी निकाला गया और साफ-सफाई कराई गई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से पूजन किया गया। श्री लेटे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया और आरती हुई। पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर मंदिर खुलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम क्षेत्र पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर श्री लेटे हनुमान जी के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन और पूजन करते नजर आए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *