![]()
चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन सामने आया, जब टैक्सी कर रही फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट डोर खोल दिया। एयर अरेबिया की यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। विमान रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रहा था, तभी पुडुकोट्टई का 34 वर्षीय यात्री अचानक इमरजेंसी गेट खोल बैठा। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर तनाव की स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।
Source link
चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार