चालक ने परिचालक की अंगुली चबाई:बिजनौर रोडवेज बस स्टैंड पर बस निकालने को लेकर विवाद, हिरासत में


बिजनौर रोडवेज डिपो के मुख्य गेट पर बस निकालने को लेकर हुए विवाद में एक चालक ने परिचालक की अंगुली चबा ली। इस घटना में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर उसे छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई। रोडवेज गेट पर बसों की आवाजाही के दौरान पहले बस निकालने को लेकर चालक और परिचालक अभिषेक गंगवार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चालक ने परिचालक अभिषेक गंगवार के हाथ की अंगुली दांतों से काट ली। घायल परिचालक को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले गई। हालांकि, बाद में रोडवेज अधिकारियों के हस्तक्षेप और समझाने पर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि समझौता होने के बाद आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर डिपो परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। कर्मचारियों ने एक मामूली विवाद को लेकर ऐसी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *