लवी किशोर | आगरा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन का एक वीडियो सामने आया है। गल्ला मंडी समिति के पास एनएच-19 पर एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर तेज रफ्तार से जाते दिखे। यह वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक ही बाइक पर पांच युवक बैठे हैं। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। तेज रफ्तार से चलती बाइक पर इस तरह यात्रा करना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह सवारों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरनाक है।
हाईवे और व्यस्त मार्गों पर अक्सर इस तरह की लापरवाही देखी जाती है। कार्रवाई के अभाव में ऐसे लोग अक्सर यातायात नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं कि खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रही इस बाइक पर उनकी नजर क्यों नहीं पड़ी।
यह वीडियो किसी कार चालक द्वारा बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर एक से अधिक सवारी बैठाना और बिना हेलमेट बाइक चलाना गंभीर हादसों का कारण बन सकता है। पूर्व में भी एनएच-19 पर लापरवाही के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
