चंदौली में पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर का शिलान्यास:40 हजार से अधिक किसानों-श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ


चंदौली में शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) से स्वीकृत पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया गया। परियोजना के निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने शिला पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। निदेशक ने कहा कि यह कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएगी, क्योंकि अब तक किसान पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन अब उन्हें एक नई दिशा मिलने की प्रबल संभावना है। आधुनिक मशीनें लगाई जाएगी पूर्वांचल एग्रो इंडस्ट्रीज चावल मिल क्लस्टर परियोजना चंदौली का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसमें कई प्रकार की आधुनिक मशीनें लगाई जाएगी और चावल का निर्यात किया जाएगा। शुक्रवार को विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जनपद में संचालित कई किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के सदस्य भी मौजूद रहे और उन्होंने परियोजना की सराहना की। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने का लक्ष्य परियोजना के निदेशक मृत्युंजय महादेव सिंह ने बताया कि चंदौली और आसपास के क्षेत्रों के 40 हजार से अधिक कृषकों, उद्यमियों और श्रमिकों को इस परियोजना से सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में जनपद के लोगों को कृषि से होने वाले लाभ से बड़े स्तर पर जोड़ा जा सकेगा, जिससे प्रदेश में जनपद का नाम भी आगे बढ़ेगा। ये रहे मौजूद इस दौरान वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल, उद्योग विभाग के गौरव मिश्रा, पमपम राय, पंकज सिंह, अजय सिंह इमिलिया, राजेश सिंह, संजय सिंह, शशि प्रताप राय, विद्याशंकर और अजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *