![]()
चंदौली में 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और पॉक्सो एक्ट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान अध्यापक लवकुश सिंह, नीरज सिंह, राम निवास, शिव दुलार, डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
Source link
चंदौली में पास्को एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम:एक्ट के तहत बच्चों के अधिकार बताए, विद्यार्थियों को किया जागरूक