![]()
मेरठ के गढ़ रोड स्थित अनंता होटल में आमोर स्टार फाउंडेशन की ओर से डांडिया रास-2026 का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, संगीत और डांडिया की थाप पर महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की फाउंडर अर्चना ठाकुर के स्वागत संबोधन
.
ज्योत्सना माहेश्वरी ने नृत्य प्रस्तुति दी। वीशू और रेनू गुप्ता ने स्वागत नृत्य किया। सविता त्यागी ने हास्य कविताएं सुनाईं। रेनू, वीशू, आशा, सिंधु, मानू, यशी, अमृता शर्मा, मंजू, ममता और रूही ने विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। रूमा सिंह के गायन को भी सराहना मिली। समापन पर सभी ने सामूहिक डांडिया किया।
महिलाओं के हुनर और स्वावलंबन पर जोर
अर्चना ठाकुर ने कहा कि संस्था महिलाओं की प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनके हुनर को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में घरेलू व लघु उद्योगों के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए। इनमें देशी घी, दीया-बत्ती और गौ-दीप सहित अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई।