चंदौली में ट्रक ने महिला को कुचला, मौत:पति बाल-बाल बचा, शादी समारोह से घर लौट रहे थे दंपति; बाइक क्षतिग्रस्त


चंदौली में बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए। जबकि ट्रक को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… महिला के ऊपर से गुजरा ट्रक का पहिया दरअसल, वाराणसी के कोयला बाजार निवासी रुबीना बेगम (36 वर्ष) अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर रात में करीब 11 बजे घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों चंदनी बाजार मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक (नंबर HR58 D 8958) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके शीशे तोड़ा टक्कर इतनी भीषण थी कि रुबीना बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके पति शाहिद मोहम्मद हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर भीड़ जमा रही और माहौल गमगीन बना रहा। वहीं, थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया- परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक के ड्राइवर का पता लगाने के कोशिश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *