![]()
कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र के लाले नगला गांव में बुधवार दोपहर 2 बजे माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक महिला अपनी गुमशुदा बेटी को ढूंढने की मांग को लेकर एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह करीब 30 फीट की ऊंचाई पर थी और पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेटी को जल्द बरामद करने की मांग कर रही थी। महिला एक घंटे से ज्यादा समय तक टावर पर चढ़ी रही। उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी, जिससे मौके पर मौजूद लोग परेशान हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने की कोशिश की। अधिकारियों ने काफी देर तक महिला से बात की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी किया। काफी कोशिशों के बाद महिला को टावर से नीचे उतार लिया गया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने चैन की सांस ली। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई महिला का आरोप है कि बेटी के लापता होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन, अब तक बेटी को ढूंढा नहीं जा सका है। इसी बात से परेशान होकर उसने टावर पर चढ़कर अपनी नाराजगी जाहिर की और बेटी को जल्द खोजने की मांग की। ग्राम प्रधान मदनलाल ने बताया कि महिला की करीब 15 साल की बेटी लगभग दो साल पहले लापता हुई थी। परिवार वालों ने शिकायत भी की थी, लेकिन लड़की को ढूंढा नहीं जा सका। इसी वजह से महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल, महिला की मांग है कि उसकी बेटी को जल्द ढूंढा जाए और मामले में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जरूरी कार्रवाई कर रही है।
Source link
गुमशुदा बेटी की बरामदगी को लेकर मां टावर पर चढ़ी:कासगंज में 30 फीट ऊंचाई पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा