![]()
दिल्ली में 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में NIA ने उमर उन नबी को आतंकी साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। NIA की चार्जशीट के मुताबिक, नबी हमले में इस्तेमाल वाहन में मौजूद था और धमाके में उसकी मौत हो गई थी। एजेंसी के अनुसार, नबी उर्फ पिंडा और राहुल भट 2022 की शुरुआत से निष्क्रिय हो चुके अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) मॉड्यूल को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इस मॉड्यूल को जांच में अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट से जुड़े नए रूप के तौर पर बताया गया है। लाल किले के पास शाम करीब 6:50 बजे हुए धमाके में 11 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हुए थे। धमाके से आसपास की संपत्ति और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। ये बातें NIA की जांच और 9 सितंबर को सामने आई चार्जशीट में कही गई हैं। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
लाल किला ब्लास्ट में उमर उन नबी मास्टरमाइंड:जिस गाड़ी में ब्लास्ट हुआ उसमें खुद मौजूद था; धमाके में 11 की मौत हुई थी