![]()
बरेली में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पथरा, आलमपुर जाफराबाद के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसमुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के महत्व और साफ-सफाई रखने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापिका सारिका सक्सेना ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनपद के सभी विद्यालयों में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता जागरूकता के लिए स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना इस अभियान को धरातल पर उतारने की एक छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण मुहिम है।
Source link
पथरा में नुक्कड़ नाटक आयोजित:सारिका सक्सेना बोलीं- विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाना छोटी मुहिम है