गाजियाबाद जेल से रिहा मंदबुद्धि युवक की हत्या:मसूरी नहर में मिली लाश, परिजनों ने रात में कौशांबी थाना घेरा


गाजियाबाद में डासना जेल से रिहा किए गए एक मंदबुद्धि युवक का शव मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को शव की पहचान वैशाली निवासी गिरधर सिंह (30) के रूप में होने पर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कौशांबी थाना पुलिस और जेल प्रशासन की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। रात में परिजनों ने कौशांबी थाने में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने किसी तरह परिजनों को समझकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कौशाम्बी थाना पुलिस में भेजा था जेल परिजनों का आरोप है कि मई माह में मारपीट की घटना के बाद युवक को कौशांबी थाना पुलिस ने जेल भेज दिया था। बाद में जेल प्रशासन ने उसे रिहा किए जाने की बात कही, लेकिन परिवार का दावा है कि उनका कोई भी सदस्य युवक को लेने नहीं गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि युवक को किसकी सुपुर्दगी में छोड़ा गया और रिहाई के बाद वह कहां रहा। युवक की मां देवकी ने बताया मुझे कैंसर है, और मेरे पति की पूर्व में मौत हो चुकी है, आरोप है कि इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। आशंका है जिसकी हत्या कर शव को फेंका गया है, परिवार ने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिकड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों और आसपास के लोगों ने थाना घेरा वहीं युवक का शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग कौशांबी थाने पहुंच गए। लोगों ने मामले में जांच की मांग करते हुए पुलिस और जेल प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस रविवार को सब का पोस्टमार्टम कराएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *