- Hindi News
- National
- Delhi Police Notice To X: Remove Defamatory Content Against Constitutional Heads
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को लेटर लिखा है। लेटर में प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों की शिकायत की गई है।
पुलिस ने X से कहा है कि वे इस पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटा दें। साथ ही, जिस अकाउंट से यह कंटेंट पोस्ट किया गया है, उसके होल्डर की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम, पता, नंबर और ईमेल आईडी शामिल है।

शिक्षामंत्री धर्मंंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी 20 जून से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे।
लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी भी मांगी
पुलिस ने अकाउंट के लॉगिन और लॉगआउट की जानकारी के साथ ही समय और तारीख का ब्योरा भी मांगा है। इसके अलावा, जांच में मदद करने वाली अन्य सभी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
पुलिस ने प्लेटफॉर्म से इस पोस्ट और वीडियो से जुड़ी जानकारी को भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखने को कहा है।
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई
इससे पहले 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस दिए थे कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र कमेंट्स वाले पोस्ट और वीडियो हटा दें। ये पोस्ट जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन और 20 जुलाई को हुए संसद चलो मार्च के दौरान सामने आए थे।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों का इस्तेमाल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

