![]()
हरदोई के भीटामहासिंह गांव में 21 सितंबर सोमवार सुबह एक युवक की धान के खेत में पानी में डूबने से मौत हो गई। वीरेंद्र (33) अपने खेत में काम करने गया था तभी उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह पानी में गिर गया। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। खेत में पानी भरा हुआ था। मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण वीरेंद्र खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में जा गिरा। काफी कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौके पर ही जान चली गई। ग्राम प्रधान सुनील ने फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र को पहले से मिर्गी के दौरे आते थे और उसका इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि खेत में काम करते समय दौरा पड़ने से वह पानी में गिरा और उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस पंचायतनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। गांव में शोक का माहौल है।
Source link
खेत के पानी में डूबने से युवक की मौत:हरदोई में मिर्गी का दौरा पड़ने से गिरा, हॉस्पिटल पहुंचाने से पहले गई जान