![]()
कासगंज में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। जिला पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार, कई उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है। इन तबादलों में चार निरीक्षक शामिल हैं। निरीक्षक राधेश्याम को गंजडुंडवारा थाना प्रभारी से सहावर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी, जो पहले साइबर क्राइम थाना प्रभारी थे, अब गंजडुंडवारा थाने के प्रभारी निरीक्षक होंगे। इसी तरह, निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया है, जबकि निरीक्षक रामवकील सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। आठ उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण हुआ है। उपनिरीक्षक चंचल सिरोही को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह को थाना कोतवाली कासगंज से सम्मन सेल भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक मनिता को थाना कोतवाली कासगंज से प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ बनाया गया है। अन्य उपनिरीक्षकों में सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना अमापुर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक वेदवीर सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा भेजा गया है। परमेश कुमार को थाना अमापुर से अस्पताल चौकी प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक करवेंद्र सिंह को अस्पताल चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी कस्बा ढोलना बनाया गया है, और उपनिरीक्षक रामवीर सिंह को न्यायालय सुरक्षा से मोहनपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
Source link
कासगंज में 4 इंस्पेक्टर और 8 SI ट्रांसफर:विनोद कुमार बने साइबर क्राइम निरीक्षक, पुलिस व्यवस्था में होगा सुधार