Izzatnagar Railway DRM Office Protest

बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे (NE Railway) के इज़्ज़तनगर मंडल में रेल कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव तेज हो गया है। एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस, इज़्ज़तनगर ने रेलवे प्रशासन की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों और मनमानी कार्यप्रणाली के खिलाफ अब सीधे तौर प

.

25 अगस्त से भूख हड़ताल

यूनियन की ओर से प्रशासन को पहले ही इस संबंध में नोटिस दिया जा चुका है। उसी नोटिस के आधार पर अब आगामी 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) से इज़्ज़तनगर स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 9:00 बजे से आरंभ होगा।

हकों की रक्षा के लिए अब सड़क पर उतरना जरूरी

इस बड़े आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए एन ई रेलवे मेन्स कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और लंबे समय से लंबित पड़ी उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराना है। उन्होंने रेलवे प्रशासन पर जनविरोधी कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक कर्मचारियों की न्यायसंगत और जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

कर्मचारियों से की गई एकजुट होने की अपील

मेन्स कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इज़्ज़तनगर मंडल के सभी रेल कर्मचारियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हों। यूनियन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपने हकों के लिए आवाज बुलंद करें और 25 अगस्त को होने वाले इस धरने को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *