लखनऊ में सड़क जाम करने पर FIR:सपा के यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष अनीस रजा समेत 11 नाम जद,


लखनऊ नगर निगम में 243 भैंसों की नीलामी प्रक्रिया बाधित करने व सड़क जाम करने पर FIR हुई है। हजरतगंज थाना के लालबाग पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने समाजवादी पार्टी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें 11 नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR हुई है। बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम, नारेबाजी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा समेत अन्य लोगों ने एसीपी रजनीश वर्मा, थाना प्रभारी हजरतगंज विक्रम सिंह सहित अन्य फोर्स से धक्का मुक्की करते हुए नारेबाजी की थी। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों को टांग कर सड़क से हटाया। बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया था। पुलिस ने एक साथ मिलकर अपराध करने, गैर कानूनी जन समूह का हिस्सा बनने, सरकारी आदेश का उल्लंघन, सार्वजनिक रास्ता रोकना और शांति भंग करने के आरोप में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बोली जनता को हुई समस्या पुलिस ने लिखित शिकायत में बताया कि 24 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग में एक सरकारी नीलामी प्रक्रिया चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान अनीस राज अपने 50-60 समर्थकों के साथ बिना किसी अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए। वहां पहुंचकर उन्होंने हंगामा, नारेबाजी और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए चल रही नीलामी प्रक्रिया को जबरन बाधित कर दिया। इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोककर रोड जाम कर दिया, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इन 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा अनीस राज (पुत्र रसीद, निवासी कढ़ी कनौरा, आलमबाग, लखनऊ) सलीम (पुत्र मो कासिम नकवी, निवासी चौधरी मोहल्ला, काकोरी, लखनऊ) राजेश पांडेय उर्फ बिल्लू (पुत्र रूप नारायण, निवासी गायत्री बिहार, थाना पारा, लखनऊ) अतुल यादव (पुत्र गणेश प्रसाद यादव, निवासी बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ) तुषार श्रीवास्तव (पुत्र अजय श्रीवास्तव, निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ) कुलदीप पासवान (पुत्र रमेश कुमार, निवासी मलिहाबाद, लखनऊ) रोहित यादव (पुत्र रमेश यादव, निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ) बावी धानुक (पुत्र पप्पू धानुक, निवासी लालकुआं, थाना हुसैनगंज, लखनऊ) अबुल हाजिम (पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ) सुजीत (पुत्र जागेश्वर प्रसाद, निवासी काकोरी, लखनऊ) विवेक सिंह (निवासी गोण्डा)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *