![]()
फिरोजाबाद के चुल्हावली रोड स्थित लक्ष्मी मैरिज होम में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले के विभिन्न विकास खंडों और नगर निकायों से कुल 122 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 110 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर थे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित कई जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर सरकार द्वारा एक लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इस राशि में से 64 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जबकि शेष धनराशि विवाह समारोह की अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। इस समारोह में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों के परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। दोपहर 3 बजे डीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना का मुख्य उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना है। सरकार अपने खर्चे पर सामूहिक विवाह करती है। जिसका लाभ वर और वधू दोनों परिवार को मिलता है।
Source link
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 122 जोड़ों की शादी:फिरोजाबाद में आयोजित समारोह में 110 हिंदू, 12 मुस्लिम जोड़े शामिल