कासगंज में कांवड़ रूट पर एसपी ओपी सिंह का निरीक्षण:सुरक्षा-यातायात व्यवस्था जांची, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दिए निर्देश


कासगंज। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कासगंज पुलिस मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति व ड्यूटी व्यवस्था भी जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा। साथ ही, यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या सामने आने पर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान एसपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी यात्रा और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं से बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। कासगंज पुलिस द्वारा कांवड़ रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार निगरानी और चेकिंग कर रही है ताकि यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *