![]()
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हेतु 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा के संबंध में शुक्रवार देर शाम ललितकुंज, गोशाला नगर, वृंदावन में एक चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श करते हुए संत, धर्माचार्यों तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. सच्चिदानंद, महंत राधाप्रसाद जू महाराज महामंडलेश्वर, मोहनी बिहारी महाराज महामंडलेश्वर, सुरेशानंद महाराज, धर्मरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़, स्वामी अतुल कृष्ण महाराज, महामंडलेश्वर रामदास महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी आदित्य नंद गिरी महाराज ,आचार्य बद्रीश आदि मौजूद रहे। बैठक में किया चिंतन बैठक को संबोधित करते हुए चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर डॉ.ये सच्चिदानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु कार सेवा की घोषणा उनके द्वारा 4 जुलाई को की गई थी। इसके बाद देश के विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्रों में संत-महापुरुषों से भेंट कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान के लिए उनका समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया। विगत एक माह से 9 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यापक तैयारियाँ चल रही थीं। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में प्रशासनिक स्तर पर भी निरंतर संवाद एवं विचार-विमर्श चलता रहा। हमारा उद्देश्य सदैव यह रहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया अथवा प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। पिछले पाँच दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठकों तथा दूरभाष पर हुए संवाद के उपरांत वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया गया। 9 अगस्त को हवन-पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को प्रातः 9 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पौराणिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन एवं यज्ञ किया जाएगा। इस यज्ञ में न्यायिक प्रक्रिया में शीघ्र निर्णय होने, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के दूर होने तथा विपक्षी पक्ष में सद्बुद्धि एवं सकारात्मक विचार उत्पन्न होने की प्रार्थना की जाएगी। यह यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर उनके भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ किया जाएगा। कार सेवा की नई तिथि संत समाज के परामर्श से होगी घोषित अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा आश्वासन दिया गया है कि समस्त धर्माचार्यों एवं संत-महापुरुषों से विचार-विमर्श करने के उपरांत कार सेवा की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। सभी संत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के मार्गदर्शन एवं निर्णय का सम्मान करते हैं। बैठक में 9 अगस्त को प्रस्तावित कार सेवा कार्यक्रम से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। कार सेवा की नई तिथि निर्धारित होते ही उसकी विधिवत घोषणा पुनः की जाएगी।
Source link
कार सेवा को लेकर साधु संतों ने की बैठक:9 अगस्त को होगा कार्यशाला के लिए भूमि पूजन, मथुरा के चित्रगुप्त पीठ में एकत्रित होंगे साधु संत