![]()
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले बुलंदशहर के दीपक गौ सेवक को सम्मानित किया गया है। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने मंगलवार अपराह्न 11 बजे अपने आश्रम पर उन्हें यह सम्मान दिया। यति नरसिंहानंद ने दीपक गौ सेवक के योगदान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कारण ही जंतर-मंतर आंदोलन को तेजी मिली। डासना देवी मंदिर के महंत ने इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने का एलान किया है। उन्होंने दीपक गौ सेवक पर शासन और प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। महाराज ने कहा, ‘दीपक गौ सेवक पर शासन-प्रशासन की कार्रवाई बहुत गलत और दुखद है। एक समर्पित गौ सेवक और ब्रह्मचारी के साथ ऐसा बर्ताव पूरे सनातनी समाज का अपमान है।’ आंदोलन को और तेज किया जाएगा यति नरसिंहानंद ने आगे कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखा था। लेकिन आज उन्हें यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उसी सरकार के राज में संतों और ब्रह्मचारियों पर अत्याचार हो रहा है। महाराज ने प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस गलत बर्ताव के लिए माफी नहीं मांगी जाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि सनातनी समाज अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से केंद्रीय गृह मंत्री के घर तक पहुंचाएगा। जब तक दीपक गौ सेवक को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
Source link
नरसिंहानंद ने दीपक को सम्मानित कर प्रशासन पर नाराजगी जताई:जंतर-मंतर आंदोलन में भूमिका पर बुलंदशहर के दीपक गौसेवक को मिला सम्मान