पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह और पीएसओ के नंबर हैक

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर साइबर ठगों ने कथित रूप से बृहस्पति सिंह के दोनों मोबाइल नंबर हैक कर लिए। उनके पीएसओ के भी दोनों मोबाइल नंबर हैक किए गए। इसके बाद व्हाट्सएप चैट से उनके परिचितों और अन्य लोगों को संदेश भेजे गए। संदेशों में पैसों की मांग की गई। मामले को लेकर उन्होंने थाने में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार कई लोगों के पास बृहस्पति सिंह के नाम से व्हाट्सएप संदेश पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी बृहस्पति सिंह तक पहुंची। जांच में पता चला कि उनके और उनके पीएसओ के मोबाइल नंबरों का दुरुपयोग हो रहा है। साइबर ठग उनके नाम पर लोगों से रुपए मांग रहे हैं। मामला सामने आते ही इंटरनेट मीडिया से लोगों को सतर्क किया। बृहस्पति सिंह की ओर से अपील की गई कि उनके या उनके पीएसओ के नाम से व्हाट्सएप संदेश आए। फोन कॉल आए। पैसों की मांग हो। उस पर भरोसा न करें। किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *