![]()
कानपुर यूनिवर्सिटी में शनिवार को कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु विश्वविद्यालय द्वारा किशोरियों में निशुल्क टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को 80 किशोरियों को अंतिम डोज लगाया गया | इसी तरह मंधना 1 कम्पोजिट, मंधना 2 कम्पोज़िट, होराबांगर, कुरसौली कम्पोज़िट, उच्च प्राथमिक विद्यालय , कटरी, शंकरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय, गंभीरपुर कछार, एवं भजनलाल स्वतन्त्रा संग्राम इंटर कॉलेज, गबड़हा एवं अन्य स्थानों की किशोरियों को वैक्सीन का अंतिम डोज निशुल्क लगाया गया। टीका लगाने का कार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की टीम द्वारा किया गया। यह टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। और लोगों को कैंसर से बचाव के टिप्स भी दिए जायेगे। इस टीकाकरण का उद्देश्य सभी को कैंसर से बचाया जा सके और अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुंच सके। टीकाकरण में स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ – नर्स उषा एवं डा अनुराग मिश्रा का महत्वपूर्ण पूर्ण सहयोग रहा। टीकाकरण अभियान हेतु समन्वय डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में वालंटियर मनीष, कृतिका, मानसी, कुमुद, सागर, प्रतीक पटेल, प्रतीक मौर्या, तान्या, हर्षित गंगवार, अदनान, मानमेंद्र आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Source link
कानपुर यूनिवर्सिटी में 80 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका:निशुल्क अभियान के तहत अंतिम खुराक दी गई