कल कानपुर में रोपे जाएंगे 35.84 लाख पौधे:नोडल अफसर ने तैयारियों को लेकर डीएम-सीडीओ समेत अन्य अफसरों के साथ की बैठक


जनपद में रविवार को होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश शासन के नामित नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) डॉ. एम.के. षणमुग सुंदरम ने शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वृक्षारोपण स्थलों की जियो-टैगिंग समयबद्ध तरीके से हरितिमा ऐप पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि उनकी सुरक्षा, संरक्षण और नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। मंदिर, तालाब, नदियों के किनारे भी बड़े पैमाने पर लगेंगे पौधे बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 500 से अधिक स्थलों पर 35 लाख 84 हजार 556 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) न्यू ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 और ग्राम बिनगवां में तीन मियावाकी फॉरेस्ट विकसित कर रहा है। वहीं ग्राम मकसूदाबाद स्थित उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित स्टेडियम के पास भी सघन वन तैयार किया जाएगा। इन चारों स्थानों पर कुल 1 लाख 20 हजार 80 पौधों का रोपण होगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने बताया कि इस बार अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की तैयारी है। अमृत सरोवरों, पौराणिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों, नदियों और नहरों के किनारों के अलावा निजी संस्थानों में भी बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। नगर निगम गोआश्रय स्थलों पर लगाएगा पौधे नगर निगम भी इस अभियान में विशेष भूमिका निभाएगा। उद्यान अधिकारी दिवाकर ने बताया कि पनकी गोआश्रय स्थल में मियावाकी पद्धति से विशेष वन विकसित किया जाएगा, जिसके लिए निर्धारित क्षेत्र में सघन पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों को जोड़कर भारी पैमाने पर लगाए जाएंगे पौधे समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने किसानों को भी अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान अपने खेतों की मेड़ों पर अधिकाधिक पौधे लगाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ गांवों की हरियाली भी बढ़े। जिला उद्यान अधिकारी उमेश कुमार उत्तम ने किसानों की सहभागिता बढ़ाने और विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी आकांक्षा जैन, परियोजना निदेशक डीआरडीए आलोक कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *