लखनऊ में महिलाओं ने किया सुंदरकांड का पाठ:हिंदू महिला सेवा समिति और वैश्य समाज सेवा का आयोजन, बजरंगबली के जयकारे लगे


लखनऊ में हिंदू महिला सेवा समिति और वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश ने मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शनिवार को लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे हुई। हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम और हनुमान की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के उपरांत, श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। महिलाओं ने जयघोष के साथ भजन-कीर्तन किया इस दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। महिलाओं ने श्रीराम और हनुमान के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था ने उन्हें अंगवस्त्र और श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट की। वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को संगठित करना और उनके सामाजिक योगदान का सम्मान करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन हनुमान आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में संयोजक अनीता गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री निर्मला मिश्रा, समाजसेविका रुचिका अग्रवाल, सलाहकार वंदना त्रिपाठी, महामंत्री इंद्रा उपाध्याय, संरक्षक उषा अग्निहोत्री और रीता सोनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *