फतेहपुर में छोटे बेटे ने बुजुर्ग मां को मार डाला:नशे की हालत में चारपाई पर सो रही मां को ईंट से कुचला, आरोपी हिरासत में


फतेहपुर में नशे की हालत में बेटे ने बुजुर्ग मां की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। शनिवार देर रात महिला अपने घर में सो रही थी। सुबह घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के एक निकट संबंधी को हिरासत में लिया है। आरोपी घटना के समय नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की विवेचना के आधार पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए – बुजुर्ग मां को छोटे बेटे ने मार डाला दिलावलपुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला सावित्री देवी (65) अपने घर में चारपाई पर सो रही थी। नशे की हालत में उनके छोटे बेटे ने ईंट से कुचलकर मां की हत्या कर दी। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बिंदकी के क्षेत्राधिकारी प्रियंक जैन, थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव और फॉरेंसिक टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नशे में धुत छोटे बेटे पर हत्या का आरोप मामले में मृतक महिला के बड़े बेटे रामजीवन की तहरीर पर पुलिस ने उनके छोटे भाई राजू पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय राजू अत्यधिक नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने अपनी मां के सिर पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तीन दिन पहले मायके गई थी पत्नी मृतक महिला सावित्री देवी के चार बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से दो बेटे परिवार से अलग रहते हैं। एक बेटे की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी राजू अपनी मां के साथ रहता था। उसकी पत्नी घटना से महज तीन दिन पहले ही अपने मायके गई थी। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी राजू को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ————— ये भी पढ़िए… बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पुलिस ने कार नंबर से ड्राइवर की पहचान की। मृतक का नाम प्रदीप कुमार (45) है। वह बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़िए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *