![]()
कन्नौज के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भीषण गर्मी में मरीजों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ ही है। वॉटर कूलर खराब पड़ा है। ऐसे में भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए बाहर से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रहीं हैं। अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा में रहने वाला तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज इन दिनों पानी की किल्लत के कारण सुर्खियों में हैं। यहां नलों की टोटियां सुखी पड़ी हैं। पीने के पानी के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को भटकना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद सुब्रत पाठक द्वारा लगवाया गया वॉटर कूलर भी ठप पड़ा है। जिस कारण से मरीजों और तीमारदारों को बाहर की दुकानों से पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही। जिस कारण तीमारदारों को अतिरिक्त खर्च का बोझ झेलना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में अपने मरीज को लेकर पहुंचे औसेर के करसाह गांव निवासी प्रेम चन्द्र ने बताया कि पीने के पानी के लिए मेडिकल कॉलेज में भटकते रहे, लेकिन पानी नहीं मिला। वॉटर कूलर की टोटियां सूखी पड़ी हैं। ऐसे में प्यास के कारण वह लोग व्याकुल हैं। जलालाबाद कस्बे के रहने वाले हारून कुरैशी ने बताया कि वह अपने बेटे के इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां बेटे को प्यास लगी, तो सोचा कि वाटर कूलर से ठंडा पानी भर लें, लेकिन पूरे परिसर में कहीं ठंडा पानी नहीं मिला। मामले को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि वॉटर कूलर सही है, लेकिन पानी मे अक्सर बालू आने लगती है, जिस कारण उसे बन्द कर दिया जाता है। जल्द ही उसको ठीक करवा दिया जाएगा।
Source link
कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पानी का संकट:भीषण गर्मी में मरीज बाहर से खरीद रहे बोतलें, वॉटर कूलर खराब