ऑटो ड्राइवर का मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी अरेस्ट:नंदलाल चौराहे में पत्थरबाजी करने में लुटेरा गया था जेल, 20 दिन पहले छूटा था


गोविंद नगर में सवारी बनकर ऑटो ड्राइवर का मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बुधवार देर रात आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए लुटेरे में से एक पूर्व में नंदलाल चौराहे पर सड़क पर जमकर पत्थरबाजी करने के आरोप में जेल जा चुका है, 20 दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। बुधवार रात एक बजे लूट की थी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बाबूपुरवा बगाही भट्‌ठा निवासी गोलू वर्मा ऑटो ड्राइवर है। बुधवार देर रात करीब एक बजे गोलू ऑटो लेकर जा रहा था। पापुलर धर्मकांटा के पास पहुंचने पर दो सवारी चावला मार्केट जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठी। ऑटो कुछ दूर ही पहुंची थी, तभी ऑटो सवार युवकों ने ऑटो के गोलक में रखे पैसे छीनने का प्रयास किया। पैसा न मिलने पर गोलक में रखा मोबाइल छीन लिया, विरोध करने पर ऑटो ड्राइवर गोलू के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते कैद हो गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर नंदलाल चौराहे के पास रहने वाले मयंक खुशबरी और गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी सागर राठौर को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी साउथ ने बताया कि मयंक पूर्व में नंदलाल चौराहे पर पत्थरबाजी करने के आरोप में जेल गया था, 20 दिन पहले ही वह छूटा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *