एआरपी संघ अमेठी की नई कार्यकारिणी का गठन:संगोष्ठी में संगठन मजबूती और शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा


ए.आर.पी. संघ अमेठी की संगठनात्मक एवं शैक्षिक जनपद संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को गौरीगंज स्थित संगम रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संघ की नई जनपदीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। विवेक मिश्रा को अध्यक्ष, चंदन शुक्ल को महामंत्री और शिवेंद्र प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार दुबे और अयोध्या मंडल अध्यक्ष ईशान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला समन्वयक प्रशिक्षण गोविंद शुक्ला तथा जिला समन्वयक निपुण आशुतोष श्रीवास्तव ने की। संगोष्ठी के दौरान संगठन की मजबूती, शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में ए.आर.पी. की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें विवेक मिश्रा अध्यक्ष, अम्बरीश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुज शुक्ला एवं आशुतोष श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, चंदन शुक्ल महामंत्री, शिवेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष और आदित्य नारायण शुक्ला मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विकास क्षेत्रों से आए ए.आर.पी. साथियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *