![]()
औरैया के ईकौरपुर गांव में दो दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता लालजी शुक्ल ने फीता काटकर किया। दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने अखाड़े में अपने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल के दौरान महिला वर्ग के मुकाबले काफी रोमांचक रहे। इसमें दिल्ली की महिला पहलवान पूनम ने शानदार दांव लगाते हुए नेपाल की निधि को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में भी पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। औरैया के अमित और इटावा के विवेक के बीच हुई पहली कुश्ती काफी जद्दोजहद के बाद बराबरी पर छूटी। इसके अलावा, मैनपुरी के शिवम और मुरैना के भोलू के बीच हुआ मुकाबला भी बराबर रहा। हार-जीत से ज्यादा प्रतिभाग करना जरूरी कुश्ती प्रतियोगिता में झांसी के अंकित, मुरैना के भारत, फिरोजाबाद के नकुल और मैनपुरी के शिवम ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि लालजी शुक्ल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से ज्यादा अहम उसमें प्रतिभाग करना और खेल भावना दिखाना है। इस खेल आयोजन के दौरान प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव, हनी यादव और गौरव यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Source link
ईकौरपुर गांव में दंगल:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच; दिल्ली की पूनम ने नेपाल की निधि को हराया