Skip to content
Friday, September 18, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • नए UPI MDR नियम 15 अक्टूबर से लागू होंगे:जानें- क्या SIP, शेयर बाजार में पैसा लगाना और FD कराना महंगा हो जाएगा?
  • business

नए UPI MDR नियम 15 अक्टूबर से लागू होंगे:जानें- क्या SIP, शेयर बाजार में पैसा लगाना और FD कराना महंगा हो जाएगा?

rrshuklaji@gmail.com2 hours ago01 mins


देश में डिजिटल पेमेंट और इंवेस्टमेंट को आसान बनाने वाले UPI के मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2026 से नए UPI MDR नियम लागू होंगे। ऐसे में रिटेल निवेशक सवाल उठा रहे हैं कि क्या म्यूचुअल फंड की SIP, ट्रेडिंग अकाउंट में पैसा डालना या FD कराना महंगा हो जाएगा? क्या निवेशकों से कंपनियां या बैंक अलग से UPI चार्ज वसूलेंगे? इस पूरे मामले का निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा, आइए 11 सवाल-जवाब के जरिए समझते हैं… सवाल: UPI के नए MDR नियम क्या हैं और यह कब से लागू हो रहे हैं? जवाब: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और सरकार के नए फ्रेमवर्क के तहत 15 अक्टूबर 2026 से UPI ट्रांजैक्शन पर नए MDR नियम लागू होंगे। इसके तहत पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट पर कोई MDR नहीं लगेगा। हालांकि, ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% और कैपिटल मार्केट- म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार आदि के ट्रांजैक्शन पर 0.02% (अधिकतम ₹300) का रियायती MDR तय किया गया है। सवाल: क्या मेरे म्यूचुअल फंड की मंथली SIP महंगी हो जाएगी? जवाब: नहीं। अगर आपकी SIP ‘UPI AutoPay’ या ऑटोमेटेड रिकरिंग मैन्डेट से चल रही है, तो उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बजाजकैपिटल के जॉइंट चेयरमैन और एमडी संजीव बजाज के मुताबिक, रिकरिंग मैन्डेट्स यानी ऑटोमैटिक कटने वाले पेमेंट को इस नए MDR नियम से बाहर रखा गया है। इसलिए ग्रो, जेरोधा के कॉइन या ET मनी जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए जाने वाली आपकी SIP की राशि और फ्रीक्वेंसी में कोई बदलाव नहीं होगा। सवाल: ऑटोमैटिक SIP और एकमुश्त UPI पेमेंट में क्या अंतर है? जवाब: आनंद राठी वेल्थ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मुकेश कुमावत के अनुसार, अगर आप UPI AutoPay से ₹5,000 की मंथली SIP करते हैं, तो वह पूरी तरह से MDR फ्री है। लेकिन यदि आप उसी म्यूचुअल फंड में मैन्युअल रूप से एक बार में ₹10,000 का लंप-सम यानी एकमुश्त निवेश करते हैं, तो वह ट्रांजैक्शन 0.02% वाले कैपिटल-मार्केट MDR के दायरे में आएगा। सवाल: यदि मैं ₹1 लाख का लंप-सम म्यूचुअल फंड निवेश करता हूं, तो कितना MDR बनेगा? जवाब: 0.02% की दर से ₹1 लाख के निवेश पर कुल MDR ₹20 बनेगा (₹1,00,000 × 0.02% = ₹20)। सवाल: क्या यह ₹20 का चार्ज सीधे मेरी जेब से कटेगा? जवाब: नहीं, यह चार्ज सीधे ग्राहक (निवेशक) से नहीं लिया जा सकता। सरकार और RBI के नियमों के अनुसार, MDR का भुगतान पेमेंट हासिल करने वाली कंपनी (AMC या प्लेटफॉर्म) को करना होता है। बैंकों और UPI एप्स को सख्त निर्देश हैं कि वे व्यापारियों या प्लेटफॉर्म्स को यह चार्ज ग्राहकों पर पास करने की इजाजत न दें। सवाल: शेयर खरीदने के लिए ट्रेडिंग अकाउंट में UPI से पैसा ट्रांसफर करने पर क्या चार्ज लगेगा? जवाब: जब आप ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे ऐड करते हैं, तो वह कैपिटल मार्केट ट्रांजैक्शन माना जाता है और उस पर 0.02% MDR लागू होता है। उदाहरण के लिए ₹50,000 ट्रांसफर करने पर ₹10 का MDR बनेगा। सराफ एंड पार्टनर्स के सीनियर पार्टनर वैभव कक्कड़ के मुताबिक, यह चार्ज फंड ट्रांसफर करने पर लगता है। एक बार वॉलेट या ट्रेडिंग अकाउंट में पैसे आ जाने के बाद शेयर या ETF खरीदने पर अलग से कोई UPI MDR नहीं लगेगा। सवाल: इस नियम से स्टॉक ब्रोकर्स क्यों चिंतित हैं? जवाब: जेरोधा के को-फाउंडर और CEO नितिन कामथ ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई कि ब्रोकर्स के लिए समस्या यह है कि ग्राहक के पैसे ट्रांसफर करने के बाद यह जरूरी नहीं कि वह ट्रेड (खरीद-बिक्री) करे ही। ब्रोकर को पैसे मिलते ही पेमेंट कॉस्ट यानी MDR चुकानी पड़ेगी, भले ही पैसा ट्रेडिंग अकाउंट में बिना इस्तेमाल के पड़ा रहे। OneBanc के फाउंडर विभोर गोयल का कहना है कि जो एक्टिव ट्रेडर्स दिन में कई बार पैसे ट्रांसफर करते हैं, उनसे ब्रोकर्स की लागत काफी बढ़ जाएगी। सवाल: UPI से ETF खरीदने पर कितना MDR कटेगा? जवाब: ETF शेयर बाजार में ट्रेड होते हैं। यदि ट्रेडिंग अकाउंट में पहले से बैलेंस मौजूद है, तो खरीदारी पर कोई MDR नहीं लगेगा। लेकिन अगर सीधे UPI से ट्रांसफर करके ETF खरीदा जा रहा है, तो 0.02% MDR लगेगा। (नोट: ₹300 की अधिकतम कैप ₹15 लाख या उससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लागू होती है।) सवाल: फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर UPI नियमों का क्या असर होगा? जवाब: अगर आप अपने बैंक के एप से सीधे FD खोलते हैं, तो वह बैंक का इंटरनल ट्रांसफर होता है, उस पर मर्चेंट MDR लागू नहीं होता। हालांकि, अगर किसी थर्ड-पार्टी फिनटेक एप के जरिए UPI से FD कराई जाती है, तो उस पर क्या नियम लागू होंगे, इस पर NPCI कुछ दिनों में स्थिति पूरी तरह साफ करेगी। सवाल: क्या ब्रोकर्स या एप्स भविष्य में ग्राहकों से किसी अन्य तरीके से फीस ले सकते हैं? जवाब: नियमों के तहत UPI MDR के नाम पर अलग से कोई सरचार्ज या हिडन फीस नहीं ली जा सकती। हालांकि, एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि निवेशकों को अपने ब्रोकर्स और फिनटेक एप्स के ओवरऑल ब्रॉडर प्राइसिंग मॉडल या प्लेटफॉर्म फीस डिस्क्लोजर पर नजर रखनी चाहिए कि कहीं वे अपनी बढ़ी हुई लागत की भरपाई अन्य सर्विस चार्जेस से तो नहीं कर रहे हैं। सवाल: आम निवेशकों को नए नियमों के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब: रिटेल निवेशकों के लिए 5 मुख्य बातें जरूरी हैं… जानें क्या है मर्चेंट डिस्काउंट रेट? MDR वह फीस है जो कोई व्यापारी या प्लेटफॉर्म अपने ग्राहक से डिजिटल पेमेंट जैसे- UPI, क्रेडिट कार्ड से स्वीकार करने के लिए बैंक और पेमेंट गेटवे को चुकाता है। यह सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स नहीं है। रीडर्स के लिए टिप्स

Source link

Tagged: Digital Payment FD Investment Financial News Investment charges Mutual Fund SIP Trading account UPI MDR rules UPI Transaction

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट की सलाह- युवा वकील सीनियर्स से ट्रेनिंग लें:इसके बिना पेशे की बारीकियां नहीं सीख सकते; कोर्ट में व्यवहार भी समझना जरूरी है
Next: ईकौरपुर गांव में दंगल:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच; दिल्ली की पूनम ने नेपाल की निधि को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

चांदी ₹7266 महंगी, एक किलो के दाम 2.37 लाख पहुंचे:सोने के दाम आज ₹1878 बढ़े, 10 ग्राम 1.54 लाख का हुआ

rrshuklaji@gmail.com45 minutes ago 0

स्पैम कॉल्स पर एक्शन, एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट होंगे:ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा, TRAI ने लागू किए नए नियम

rrshuklaji@gmail.com3 hours ago 0

Warren Buffett Steps Down As Berkshire Hathaway Chairman

rrshuklaji@gmail.com4 hours ago 0

Nestle India FSSAI Notice | Misleading Baby Food Ads & Stock Drop

rrshuklaji@gmail.com5 hours ago 0

Trending News

uttar pradesh
माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य बने वसीम अंसारी:भदोही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, यूपी स्टेट काउंसिल में हुए मनोनीत

Recent Posts

  • माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य बने वसीम अंसारी:भदोही जिला कांग्रेस अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, यूपी स्टेट काउंसिल में हुए मनोनीत
  • नाबालिग के अपहरण…..दुष्कर्म के दोषी को 20 साल जेल:एटा कोर्ट ने 80 हजार का अर्थदंड भी लगाया, विशेष पॉक्सो धारा के तहत कार्रवाई
  • बिजनौर में सूदखोर पर महिला ने दर्ज कराया केस:महिला बोली- घर पहुंचकर कनपटी पर रिवॉल्वर लगाई, तीन चेक जबरन छीने
  • Russia Parliamentary Election | Putin Dominance & Ukraine Occupied Areas
  • चांदी ₹7266 महंगी, एक किलो के दाम 2.37 लाख पहुंचे:सोने के दाम आज ₹1878 बढ़े, 10 ग्राम 1.54 लाख का हुआ

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.