पिंडरा में गाजे-बाजे के साथ गणेश विसर्जन:जयकारों से गूंजा माहौल, भक्तों ने दी गणपति को विदाई


पिंडरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ हुआ। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जित की गई। पूरा वातावरण भक्तिमय रहा और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। पिंडरा, फूलपुर, खालिसपुर, सिंधोरा, गरथमा, मंगारी, कुआर, कठिराव व थाना गांव समेत अनेक गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पिंडरा में मित्र मंडल चा राजा मंडल द्वारा आयोजित गणपति प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान सत्यम कन्नौजिया, गौरव गुप्ता, शुभम कन्नौजिया, चंदन, अमन शर्मा, आर्यन जायसवाल, सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता, पवन गुप्ता, शलोक विश्वकर्मा, चंदन सोनकर, यश विश्वकर्मा, सचिन व शशि समेत अनेक गणेश भक्त उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *