पिता की हत्या का आरोपी 26 घंटे बाद गिरफ्तार:शराब के लिए रुपये ने देने पर बेटे ने मार डाला था, पुलिस कर रही पूछताछ


देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र में एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे सुनील उर्फ सत्तू को करीब 26 घंटे बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बहोरवा गांव में हुई। मृतक की पहचान 60 साल के रामअवतार राय के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम रामअवतार और उनके छोटे बेटे सुनील के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। सुनील ने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन रामअवतार ने इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसी दौरान सुनील ने लकड़ी के मुगड़े से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामअवतार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सुनील उर्फ सत्तू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। करीब 26 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने उसे शनिवार रात 9 बजे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *