आजमगढ़ में फरार चल रहा 25000 का इनामी गिरफ्तार:वाहन चोर गिरोह का था सरगना, तलाश में जुटी थी पुलिस


आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सरगना और ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 31 जनवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी के कृत्यों से आम जनमानस में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। और लोग उसके विरुद्ध गवाही देने और सूचना देने में डरते हैं। लगातार फरार चल रहे आरोपी पर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने ₹25000 का इनाम भी घोषित किया था। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार आरोपी की तलाश में जुटे हुए थे इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जयकुमार गौतम सागरपुर तिराहे के पास खड़ा है। और कहीं भागने की तैयारी में है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।जहां से जेल रवाना किया जाएगा। आरोपी के ऊपर पांच गंभीर आपराधिक मुकदमेदर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *