आगरा में तोता लापता, शहर में लगे गुमशुदगी के होर्डिंग:तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम, 13 जुलाई को उड़ गया था


आगरा में एक तोता लापता हो गया है। तोते की गुमशुदगी के शहर में कई जगह होर्डिंग लगे हैं। ये होर्डिंग चर्चा का विषय बने हैं। इस पर लिखा है कि पक्षी लापता। तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम। तोते के मालिक उसके लिए परेशान हैं। उसकी जगह-जगह तलाश कर रहे हैं।
आवास विकास कान्हा जी रेजीडेंसी निवासी एडवोकेट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले एक पेड़ के टूटने पर उन्हें तोते का एक बच्चा मिला था। उस तोते को उन्होंने पाल लिया। वो उनके घर के सदस्य की तरह है। उसका नाम माऊ रखा है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनकी कॉलोनी में काम चल रहा था। शाम करीब साढे़ 4 बजे माऊ उनके कंधे पर बैठा था। तभी अचानक तेज आवाज होने पर वो डर गया और वो उड़ गया। वो आवास विकास सेक्टर चार की ओर उड़ा। इसके बाद वो लौटकर नहीं आया। तलाशने वाले को 50 हजार का इनाम
सुनील सिंह ने बताया कि माऊ उनके परिवार का सदस्य है। उसके जाने के बाद से उनकी बेटी और बेटा बहुत उदास है। उसकी तलाश के लिए भटक रहे हैं। जब वो नहीं मिला तो उन्होंने उसके लापता होने के पोस्टर लगवाए हैं। इतना ही नहीं उसको तलाशने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की बात कही है। सुनील कुमार का कहना है कि माऊ को याद कर उनके बच्चे रो रहे हैं। बेटी कुछ खा नहीं रही है। मम्मी-पापा बोलता है
सुनील कुमार ने बताया कि माऊ उनसे बात करता है। मुझे पापा और पत्नी को मम्मी कहता है। अपना नाम भी बताता है। वो उनके साथ हर जगह जाता था। पिछले दिनों गंगा स्नान करने गए थे, वहां भी वो गया था। रिश्तेदारी में कोई फंक्शन हो या कहीं बाहर जाना हो, वो साथ ही जाता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *